अटल आवासीय विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 30 बच्चों की बिगड़ी हालत
बांदा, जुलाई 19 -- बांदा। अटल आवासीय विद्यालय में परोसे गए भोजन के बाद करीब 30 छात्र-छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। उल्टी-दस्त और डायरिया की शिकायत पर चार बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले का संज्ञान लेते हुए मंडलायुक्त ने जांच के निर्देश दिए, जबकि श्रम विभाग ने मेस संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विकासखंड बड़ोखर खुर्द के अछरौड़ में संचालित अटल आवासीय विद्यालय में बच्चों के भोजन के लिए राजस्थान के जयपुर सिरसी रोड की फर्म शेफ हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज को ठेका दिया गया है। शनिवार दोपहर बच्चों को भोजन परोसा गया। खाना खाने के कुछ देर बाद 30 बच्चों को एक साथ चक्कर आने, उल्टी-दस्त और डायरिया की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर अन्य बच्चों को खाने से रोक दिया गया। अटल आवासीय विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.