गाज़ियाबाद, मार्च 8 -- गाजियाबाद। श्रम विभाग द्वारा बुलंदशहर में संचालित अटल आवासीय विद्यालय में रविवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ। इस प्रवेश परीक्षा में कुल 225 सीट के लिए छात्रों ने प्रतिभाग किया। उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में गाजियाबाद के 218 छात्रों ने परीक्षा दी। सबसे अधिक हापुड़ के 458 छात्रों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। बताया कि अटल आवसीय विद्यालय सीबीएसई बोर्ड से सम्बद्ध है। इसमें बच्चों को छात्रावास के साथ ही खाने और शिक्षण संबंधी हर सुविधा निशुल्क है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...