लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। अटल आवासीय विद्यालय लखनऊ में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए थे। आवेदन का समय पूरा हो गया है। लखनऊ मंडल के जिलों में सबसे ज्यादा आवेदन खीरी जिले से 633 हुए हैं। 8 मार्च को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं का एडमिशन अटल आवासीय विद्यालय में होगा। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों, कोविड में अनाथ हुए बच्चों व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ ले रहे बच्चों का एडमिशन अटल आवासीय विद्यालय में करने के लिए आवेदन मांगे गए थे। सहायक श्रमायुक्त मयंक सिंह ने बताया कि 8 मार्च को आर्य कन्या महाविद्यालय में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदन करने में खीरी जिला लखनऊ मंडल के जिलों में पहले स्थान पर रहा है। अटल आवासीय विद्यालय नवोदय क...