संभल, मार्च 9 -- सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित अटल आवासीय विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई। परीक्षा का आयोजन संभल के शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज में किया गया। जहां कक्षा छह और कक्षा नौ में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संभल से कक्षा छह के लिए 99 और कक्षा नौ के लिए 62 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। इनमें से कक्षा छह के 97 और कक्षा नौ के 56 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के दौरान प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। परीक्षा केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। जहां छात्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके साथ ही परीक्षार...