बरेली, अप्रैल 28 -- अटल आवासीय विद्यालय में सोमवार को प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को तिलक लगा कर व माला पहना कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक डा. एमपी आर्य ने प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं को किताबें और स्कूल बैग वितरित किए। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक डा. एमपी आर्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दी प्रज्वल्लित कर किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग व किताबें वितरित की। इसमें डिप्टी लेवर कमिश्नर डा. दिव्य प्रताप सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य वीके पांडेय, भाजपा नेता नत्थूलाल आर्य, विधायक प्रतिनिध बबलू गंगवार, गौरव कुमार, अनुराग वर्मा, रोहित गंगवार, सर्वेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- छात्र परिषद की शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.