सहारनपुर, मार्च 9 -- सहारनपुर। अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए रविवार को आयोजित प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। दिल्ली रोड स्थित गौरी शंकर इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। सहायक श्रमायुक्त प्रवीण दत्त ने बताया कि यह परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित की गई थी। इसके माध्यम से कक्षा 6 और कक्षा 9 में विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा मुख्य रूप से श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों और कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए आयोजित की गई थी।सहायक श्रमायुक्त के अनुसार परीक्षा के लिए कुल 282 अभ्यर्थी पात्र पाए गए थे, जिनमें से 273 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें कक्षा 6 के 170 और कक्षा 9 के 107 छात्र-छात्राएं श...