आजमगढ़, मार्च 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 और 9वीं में 221 सीटों पर प्रवेश के लिए रविवार को मंडल के चार केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा में कुल 1534 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 134 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिए। श्रम उपायुक्त राजीव सिंह ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में 160 सीटें (80 बालक और 80 बालिकाएं), कक्षा 9 में 61 सीटें (30 बालक एवं 31 बालिकाएं) के लिए प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 1668 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। 1534 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान सहायक श्रमायुक्त पवन कुमार, प्रधानाचार्य रविशंकर प्रसाद, रोहित प्रताप सिंह, मोहम्मद नजरे आलम, विशाल श्रीवास्तव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेन्द्र कुमार, शिब्ली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जैद नू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.