सोनभद्र, मार्च 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा में सत्र 2026-27 के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम रविवार को जारी कर दिया गया है। विद्यालय प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कक्षा 6 के लिए 160 तथा कक्षा 9 के लिए 64 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। जिलेवार चयन की बात करें तो मिर्जापुर से कक्षा 6 में 87 व कक्षा 9 में 30 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। वहीं भदोही से कक्षा 6 में 22 व कक्षा 9 में 14 छात्र-छात्राएं चयनित हुए हैं। सोनभद्र जिले से कक्षा 6 में 51 व कक्षा 9 में 20 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग 6 अप्रैल को कक्षा 6 तथा 7 अप्रैल को कक्षा 9 के लिए आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया अटल आवासीय विद्यालय, गुरमुरा परिसर में सुबह 10 बजे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.