बांदा, मार्च 6 -- बांदा। संवाददाता अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा-06 व नौ में प्रवेश के लिए परीक्षा आठ मार्च को आयोजित की जा रही है। सहायक श्रमायुक्त डा.एसके अग्रहरि ने बताया कि मंडल के चारों जिलों में चार केंद्र बनाए गए हैं। कक्षा-6 में प्रवेश के लिए 537 व नौ में प्रवेश के लिए 348 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। कक्षा-6 में 160 व नौ में 62 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...