कन्नौज, मार्च 26 -- छिबरामऊ, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय, कल्यानपुर के लिए इस वर्ष भी गर्व का क्षण रहा। प्रधानाध्यापिका पूजा पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में विद्यालय के दो मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। इनमें देवराज पुत्र सुरजीत और अवनी पुत्री आकाश शामिल हैं। दोनों बच्चों की इस सफलता से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय का यह लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्शाता है कि यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्रधानाध्यापिका ने शिक्षकों के समर्पण और छात्रों की मेहनत को इस उपलब्धि का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय हर वर्ष इसी प्रकार बेहतर परिणाम देता आ रहा है, जो पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। ग्रामीण क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.