कानपुर, मार्च 6 -- कानपुर। अटल आवासीय विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 06 व कक्षा 09 में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा बीएनएसडी इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज में होगी। प्रधानाचार्य अमर सिंह चौहान ने बताया कि परीक्षा रविवार को प्रातः 10 बजे से होगी। कक्षा 06 में प्रवेश के लिए 307 और कक्षा 09 में प्रवेश के लिए 184 छात्र परीक्षा देंगे। प्रधानाचार्य ने कहा कि अभिभावक बच्चों को समय से लाएं ताकि उन्हें उनके स्थान पर आसानी से बैठाया जा सके। छोटे बच्चे होने के कारण यहां विशेष व्यवस्था की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.