लखनऊ, मार्च 31 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददातानिर्माण श्रमिकों के बच्चों, अनाथ व कोविड में जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु हुई है, उनके लिए अटल आवासीय विद्यालय चलाए जा रहे हैं। अब इन स्कूलों में उप्र कौशल विकास मिशन की ओर से प्रोजेक्ट प्रवीण चलाया जाएगा। यहां पढ़ रहे छात्रों को आईटी, इलेक्ट्रानिक्स व एआई जैसे कोर्सों में दक्ष बनाया जाएगा।उप्र कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि अभी तक प्रोजेक्ट प्रवीण राजकीय माध्यमिक स्कूलों व एडेड माध्यमिक स्कूलों में चलाया जा रहा है। अब इसका विस्तार अटल आवासीय विद्यालयों में भी किया जाएगा। विशेष सर्वे कराए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है। मंडल मुख्यालयों पर चल रहे 18 अटल आवासीय स्कूलों में इसे चलाया जाएगा। ऐसे में इन विद्यालयों में अध्ययनरत 3447 छात्रों को आईटी, आईटी-आईटीईएस, हेल्थकेयर, ...