मैनपुरी, दिसम्बर 25 -- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने प्रदर्शनी का उदघाटन किया। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। देश के लिए उनके योगदान को याद किया गया और सराहा गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिवस मनाया जा रहा है। अटल जी ने कहा था अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा कमल खिलेगा। अटल बिहारी वाजपेई का सपना था कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ सरकार चले। अटल जी के इस नारे को साथ लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्य कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.