वाराणसी, अगस्त 16 -- वाराणसी, हिटी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को रोहनिया स्थित क्षेत्र कार्यालय पर भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि अटलजी का राजनीतिक जीवन सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और जनसेवा के व्यापक उद्देश्य के लिए समर्पित रहा। भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने अटलजी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इनमें राकेश शर्मा, डॉ सुदामा पटेल, राजेश राजभर, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, उत्तम ओझा रहे। यह भी पढ़ें- अटल की सादगी और राष्ट्रसेवा से लें प्रेरणा यह भी पढ़ें- अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के युगपुरुष : केदार यह भी पढ़ें- 'अटल जी के विचार राष्ट्रसेवा की सदैव देते रहेंगे प्र...