अटलघाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
कानपुर, मई 10 -- कानपुर। अटलघाट पर समाजसेवियों ने रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान गंगा में प्रवाहित की गई पूजन सामग्री, फूल-मालाएं और प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर निर्धारित स्थान तक पहुंचाया गया। राकेश सोनी ने बताया कि यह उनका आठवां घाट है, जहां स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि लोग गंगा तटों पर पूजन सामग्री और प्लास्टिक फेंक देते हैं, जब तक लोग स्वयं जागरूक होकर गंगा तटों को स्वच्छ रखने का संकल्प नहीं लेंगे, तब तक ऐसे सफाई अभियान निरंतर चलता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.