सीतापुर, जून 19 -- अटरिया। कसावां में शुक्रवार को बकरी चराने गए सात वर्षीय मासूम की सांप काटने से मौत हो गई। अटरिया के कसावां मुज्जकिर का सात वर्षीय बटा अब्दुल्ला बकरियां चराने खेत गया था। इस बीच उसे सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसो मृत घोषित कर दिया। बेटे का शव देख परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...