उरई, मार्च 3 -- आटा। ग्राम पंचायत अटरिया में दर्ज वित्तीय अनियमितता के मामले में जांच का दायरा बढ़ने के संकेत मिले हैं। फिलहाल मुकदमा प्रधान के खिलाफ दर्ज हुआ है, लेकिन अन्य जिम्मेदारों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। भुगतान प्रक्रिया और अभिलेख संधारण को लेकर पंचायत सचिव की जिम्मेदारी पर सवाल उठे हैं। हैंडपंप रिबोर व मरम्मत कार्यों के सत्यापन को लेकर तकनीकी सहायक या जेई की भूमिका भी जांची जाएगी।ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दर्ज प्रविष्टियों की भी पड़ताल की जा रही है।जिन फर्मों या व्यक्तियों के नाम भुगतान दर्शाया गया है, उनके कार्य की वास्तविकता जांच का विषय है।संयुक्त हस्ताक्षर से हुए भुगतान में सह-हस्ताक्षरी की भूमिका भी देखी जाएगी।बैंक लेनदेन और खातों की जांच को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.