उरई, दिसम्बर 13 -- आटा। वर्षों से जर्जर अटरिया से नसीरपुर संपर्क मार्ग को लेकर क्षेत्रवासियों का इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। उरई विधानसभा क्षेत्र के मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण की मांग को सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा लगातार उठाने के बाद शासन ने आखिरकार परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है। इससे हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। उरई विधानसभा में अटरिया से नसीरपुर तक 2.5 किमी मार्ग के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए शासन ने 1.91 लाख की लागत स्वीकृत की है। यह मार्ग ग्रामीण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता है। सड़क की खराब स्थिति के चलते लोगों को लंबे समय से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। संपर्क मार्ग की उपेक्षा से नाराज नसीरपुर के ग्रामीणों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.