उरई, मार्च 3 -- आटा। जिले के आटा थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत अटरिया के प्रधान दीपु खटीक के खिलाफ शासकीय धनराशि के दुरुपयोग, हैंडपंप कार्यों में अनियमितता और रिश्तेदार की नियुक्ति जैसे गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रशासनिक जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। विकासखंड डकोर की ग्राम पंचायत अटरिया में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर जांच कराई गई थी। जांच में सामने आया वर्ष 2022-23 के दौरान हैंडपंप मरम्मत और रिबोर के नाम पर जारी धनराशि में गड़बड़ी की गई। आरोप है कि कुछ मामलों में बिना रिबोर कराए ही भुगतान दर्शाया गया। जबकि, कुछ भुगतान सीधे प्रधान के खाते में प्राप्त किए गए। दस्तावेजों के अनुसार 1 लाख 25 हजार 846 रुपये की धनराशि हैंडपंप कार्यों के नाम पर खर्च दिखाई गई, जिसमें वित्तीय अनियमितता पाई गई। यह भी आरोप है...