अटके मानचित्रों का निकलेगा रास्ता, समाधान दिवस में दूर होगी सालों पुरानी टेंशन
बरेली, अगस्त 20 -- मानचित्र स्वीकृति और भवन निर्माण से जुड़े मामलों में लंबे समय से प्राधिकरण के चक्कर काट रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। बरेली विकास प्राधिकरण का मानचित्र समाधान दिवस अटके प्रकरणों के समाधान का रास्ता खोलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनहित,सुशासन और पारदर्शी प्रशासन के विजन को आगे बढ़ाते हुए प्राधिकरण ने मानचित्र संबंधी समस्याओं के समाधान पर फोकस किया है। समाधान दिवस में लोग अपनी सालों पुरानी समस्याएं और लंबित प्रकरण लेकर अधिकारियों के सामने पहुंच सकेंगे। अधिकारियों द्वारा मामलों की स्थिति की जानकारी लेने के साथ संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिनके मानचित्र या भवन संबंधी प्रकरण लंबे समय से किसी न किसी स्तर पर लंबित हैं। बीडीए में अगले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.