गिरडीह, अगस्त 11 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के अटका से शिव भक्तों की टोली सोमवार को बाबा धाम देवघर के लिए रवाना हुई। रवाना होने से पूर्व अटका स्थित दुर्गा मंदिर में सभी शिवभक्तों ने माथा टेका और मंगलमय यात्रा की कामना की। मौके पर अटका पश्चिमी के मुखिया प्रतिनिधि जिबाधन मंडल ने शिवभक्तों को रवाना किया। शिव भक्तों ने बताया कि शिव शक्ति क्लब के बैनर तले अटका नीचे बाजार से शिवभक्तों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ है। वहां से गंगाजल उठाकर बाबा धाम के लिए पैदल यात्रा पूरी की जाएगी। क्लब के सदस्यों ने बताया कि पिछले 7 सालों से लगातार शिव शक्ति क्लब के बैनर तले शिवभक्तों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना होता आया है। यह भी पढ़ें- Gridih News: श्रद्धालुओं का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना बाबा धाम जानेवाले शिव भक्तों में संदीप कुमार, प्रद...