अटका में लटके एनएच सिक्स लेन निर्माण का मामला गरमाया
गिरडीह, सितम्बर 29 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के अटका में लटके एनएच सिक्स लेन निर्माण का मामला एक बार फिर गरम होने लगा है। जमीन अधिग्रहण के एवज में मुआवजा देने में प्रशासन द्वारा बरती जा रही विसंगतियों के खिलाफ भू-रैयतों ने आंदोलन का रुख अख्तियार करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में भू-रैयतों द्वारा मंगलवार 29 सितंबर को बगोदर अंचल कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बगोदर चलो के नारे के साथ अटका के सभी भू-रैयतों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है। भू-रैयत सह झामुमो नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल ने बताया कि धरना-प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में भू-रैयत शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जमीन अधिग्रहण में प्रशासन द्वारा किए गए भेदभाव के कारण अटका में 5 किमी तक एनएच में सिक्स लेन का निर्माण नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.