अझाश्रसं के नेतागण मिले एएडीओसीएम पीओ से
बोकारो, अगस्त 23 -- कोल इंडिया द्वारा एएडीओसीएम परियोजना पदाधिकरी शैलेश प्रसाद का चयन महाप्रबंधक पद में हो जाने पर अखिल झारखंड श्रमिक संघ (एटक) द्वारा परियोजना कार्यालय में बधाई दी गई। ढोरी व बीएंडके के क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा परियोजना के श्रमिक प्रतिनिधि एवं अमलो बस्ती के रैयत संयुक्त रूप से शामिल थे। परियोजना पदाधिकारी ने अमलो परियोजना विस्तार के लिए रैयत विस्थापित से सहयोग के लिए अपेक्षा की। वहीं संघ ने हर संभव सहयोग करनी की बात कही। मुख्य रूप से महेन्द्र चौधरी, नरेश महतो, कमलेश महतो, प्रेमचन्द महतो, ज्ञानेन्द्र कुमार पप्पू, अरुण कुमार महतो, विजय पासवान, सुरेश महतो, विक्की महतो, कृष्णा रजवार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.