अज्ञानता दुखों का कारण, भगवत भजन से मिलता है मोक्ष
बस्ती, मार्च 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। सांसारिक मोह में पड़े व्यक्ति की अज्ञानता ही उसके दुखों का कारण है। जब जीव को ज्ञान की प्राप्ति होती है तो वह सांसारिक बंधनों से मुक्त होकर भगवान का भजन करता है और मोक्ष की प्राप्ति करता है। श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य के पापों का नाश कर उसे परम गति प्रदान करती है। यह बातें कथाव्यास आचार्य उदयभान शुक्ला ने नगर पंचायत हर्रैया के वार्ड संख्या 11 भगत सिंह नगर महूघाट में आयोजित नव दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कहीं। कथा के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। आचार्य ने बताया कि भगवान विष्णु ने अपने भक्तों के कल्याण और कंस जैसे अत्याचारी राक्षस से पृथ्वी को मुक्त कराने के लिए अवतार लिया। उस समय कंस के अत्याचार से चारों ओर त्राहि-त्राहि मची हुई थी। पृथ्वी और देवताओं ने भगव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.