दुमका, मई 28 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। साहिबगंज स्टेट हाईवे गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापूर के पास अज्ञात हाइवा की टक्कर से बाइक चालक घायल हो गया। सड़क दुर्घटना में घायल संतोष हेंब्रम गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मजदीहा गांव का निवासी है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे को पत्थर व बांस लगाकर दो घंटों के लिए कोयला हाइवा और छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन बाधित कर दिया। दुर्घटना और सड़क जाम की खबर गोपीकांदर थाना की थाना पुलिस को मिलते ही एसआई भारत भूषण सिंह, एसआई धर्मल मांझी, दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घायल संतोष हेंब्रम को दुर्गापुर प्राइवेट क्लीनिक में इलाज कराया गया। एएसआई धर्मल मांझी ने बताया घायल का हाथ और पैर में चोट लगा है। इस घटना में उसका बाइक की डिक्की टूट कर क्षति...