अज्ञात हमलावरों ने व्यापारी की कार पर किया पथराव
अयोध्या, जून 4 -- बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र में एक व्यापारी की कार पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तोरोमाफी दाराबगंज निवासी आरिफ अली पुत्र अजमत अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 24 मई की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी दुकान अजमत ट्रेडर्स, कनकपुर झगरौली से घर लौट रहे थे। आरोप है कि डड़वा मोड़ के पास पहले से घात लगाए खड़े पांच-छह अज्ञात लोगों ने उनकी कार रोकने का प्रयास किया और ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। हमले में कार के सामने व साइड के शीशे टूट गए तथा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- लिफ्ट मांगने के बहाने बुलाया और पीटा आरिफ अली को भी चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.