कौशाम्बी, मार्च 15 -- कोखराज थाना क्षेत्र के रमपुरवा (बिसारा) निवासी दिलीप कुमार पुत्र स्व. भग्गू लाल ने बताया कि 13 मार्च की रात वह ड्यूटी करने सूबेदारगंज (प्रयागराज) रेलवे स्टेशन जा रहे थे। गांव के मोड़ पर पहुंचते ही तीन अज्ञात हमलावरों ने रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने आरोपियों की पहचान कराकर उनके खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.