रुडकी, मार्च 5 -- कलियर थाना क्षेत्र के सोहलपुर सिकरोड़ा गांव में अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर एक परिवार पर हमला कर दिया। हमले में परिवार के तीन लोग घायल हो गए। हमलावर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोहलपुर सिकरोड़ा निवासी सरिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर उसका पति संदीप और देवर जॉनी घर में भोजन कर रहे थे। इसी दौरान करीब 10 से 15 अज्ञात लोग अचानक दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए और दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंची उसकी बुजुर्ग सास और सरिता को भी आरोपियों ने जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटा जिसमें वो भी घायल हो गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.