अज्ञात स्कूटी चालक पर केस दर्ज
सोनभद्र, मई 24 -- अज्ञात स्कूटी चालक पर केस दर्ज अनपरा,संवाददाता।अनपरा पुलिस ने बीते 26 अप्रैल को सड़क दुर्घटना में हुई घायल महिला की मौत के मामले में अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में मृतक महिला के पति रामसूरत पुत्र गुपुत निवासी पाटी टोला असनहर पिपरी ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी एक अन्य महिला धनपति पत्नी रामचन्द्र संग लोझरा से अनपरा जा रही थी जब एक लापरवाही से सामने से आ रही स्कूटी ने उन्हे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद दोनों महिलाओं को संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया जहां से बैढ़न ट्रामा सेंटर भेज दिया गया था। इलाज के दौरान 26 अप्रैल को उनकी मृत्यु हो गयी। धनपति इलाज से बच गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.