सीतामढ़ी, फरवरी 19 -- सीतामढ़ी। सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड से बुधवार को एक अज्ञात शिशु को संरक्षण के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया गया। अस्पताल वार्ड प्रशासन की ओर से विधिवत प्रक्रिया पूरी करते हुए बच्चे की देखरेख और पहचान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। जानकारी के अनुसार 10 फरवरी 2026 की शाम करीब पांच बजे एक अज्ञात महिला दो दिन के नवजात बच्चा के साथ अस्पताल में भर्ती कराई गई थी। महिला की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं प्रतीत हो रही थी, जिसके बाद मामले की सूचना नगर महिला थाना सहित संबंधित संस्थानों को दी गई। पूछताछ के दौरान महिलाका स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी। स्थिति को देखते हुए बच्चों को अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में रखा गया था, जहां उनकी चिकित्सकीय देखभाल की जा रही थी। बुधवार को अस्पताल वार्ड प्रशासन ने बच्चे को आगे की दे...