रायबरेली, अप्रैल 29 -- रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मटिहा गांव के पास करीब 72 साल की महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। शहर कोतवाल शिवशंकर ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सभी क्षेत्रीय थानों में शव की फोटो भिजवाई गई है। यह भी पढ़ें- शव की शिनाख्त नहीं, गुमशुदा महिलाओं की जानकारी मांगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.