आदित्यपुर, मार्च 14 -- गम्हरिया। गम्हरिया और कांड्रा रेलखंड के झुरकुली और झारगोविंदपुर रेलवे फाटक के बीच स्थित सबस्टेशन के पास शुक्रवार सुबह रेलवे पटरी से करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव देखा गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। गम्हरिया थाना पुलिस मामले की जांच करते हुए शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...