समस्तीपुर, मई 21 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के कमलावाहा गांव स्थित चोरनिया पुल के नीचे बुधवार की शाम बरामद अज्ञात शव की पहचान कर ली गई है। मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के सिरौल गांव निवासी रामचंद्र चौधरी (60) के रूप में हुई है। शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- दो दिनों से लापता युवक का शव गड्ढे में मिला, हत्या की आशंकाशव की पहचान जानकारी के अनुसार रामचंद्र चौधरी बीते 15 मई से अपने घर से लापता थे। इसके बाद परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए थे। इधर, कमलावाहा गांव स्थित चोरनिया पुल के नीचे अज्ञात शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। शव मिलने की खबर सुनते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वारिसनगर थाना पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- चोरनीया पुल के नीचे अज्ञात शव...