रुडकी, नवम्बर 18 -- तीन दिन पूर्व इकबालपुर में सड़क किनारे मृत अवस्था में मिले अज्ञात व्यक्ति की पहचान पुलिस ने सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप की मदद से कर ली है। पहचान होने के बाद मृतक के परिजन उत्तर प्रदेश से झबरेड़ा पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने साथ ले गए। मृतक छह वर्ष पूर्व घर छोड़कर बाबा बन गया था। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि रविवार को इकबालपुर क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को रुड़की सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया था। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप और उत्तर प्रदेश के कई थानों से संपर्क किया। मंगलवार को मृतक की बहन सीमा निवासी ग्राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.