उन्नाव, अगस्त 30 -- उन्नाव, संवाददाता। हाईवे किनारे पड़े मिले अज्ञात शव की पहचान बांदा के रहने वाले युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जिला बांदा के थाना गिरवा के महुआ गांव के रहने वाले 37 वर्षीय बबलेश पुत्र रामकिशन अचलगंज थाना क्षेत्र के बंथर स्थित एक टेनरी में मजदूरी करता था। छोटे भाई अजय कुमार ने बताया कि भाई अपनी पत्नी ममता और अन्य ससुरालीजनों के साथ किराए पर रहते थे। शुक्रवार को पता चला कि भाई का पत्नी से विवाद हुआ और घर से चला गया। शनिवार को जब भाभी ममता सदर कोतवाली गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंची तो पुलिस ने मार्ग दुर्घटना में मौत की जानकारी दी। एक वीडियो भी दिखाया, जिसमें डीसीएम से उन्हें टक्कर लगी थी। वह चार भाईयों में दूसरे नंबर का था। मृतक बबलेश की चार साल की बेटी महक है। बेटे की मौ...