सहारनपुर, मई 4 -- देवबंद-मुजफ्फरनगर के बार्डर के गांव अखनौर खेडी में रविवार रात मिले अज्ञात शव की पहचान मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी पिंटू (22) पुत्र नाथी की हुई। पिंटू देवबंद क्षेत्र के गांव घलौली स्थित ईंट भट्टे पर मुंशी का काम करता था। जो कि पिछले चार-पांच दिनों से गायब था। पुलिस की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यू का कारण पता चल सकेगा। देर रात देवबंद और मुजफ्फरनगर बार्डर स्थित गांव आखनौर खेडी में शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। हालांकि शव की स्थिति खराब होने के चलते शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के थानों को भी शव बरामदगी की सूचना दी। हालांकि चार दिन पूर्व देवबंद और चरथावल पुलिस को परिजनों ने संदिग्ध अवस्था में पिंटू उर्फ मन्नू के गायब होने की सूचना देदी थी। शव की पहचान ...