वरिष्ठ संवाददाता, मई 27 -- UP News : एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) को भेजी गई मेल ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मचा दिया। इस मेल से एमबीबीएस फर्स्ट इयर के छात्रों से रैगिंग का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) को ईमेल से भेजी गई शिकायत में 2022, 2023 और 2024 बैच के करीब डेढ़ दर्जन सीनियर छात्रों पर रैगिंग के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत की कॉपी यूजीसी को भी भेजी गई है। शिकायत मिलने के बाद एनएमसी ने कॉलेज प्रशासन को जांच कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। प्राचार्य ने इस मामले में मंगलवार को एंटी रैंगिंग कमेटी की बैठक की। एनएमसी को भेजी शिकायत में कहा गया है कि कॉलेज के राजेंद्र हॉस्टल में एमबीबीएस 2025 बैच के छात्र रहते हैं। प्रथम वर्...