पाकुड़, अप्रैल 26 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तारापुर गांव से विगत 16 अप्रैल की रात को टीवीएस स्कूटी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में स्कूटी मालिक सह वादी राजू मुर्मू ने थाने में दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि वह साहिबगंज जिला अंतर्गत तालझारी थाना के खैरबनी गांव का रहने वाला है। उसका ससुराल महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तारापुर में है। वह विगत एक वर्ष से अपने ससुराल तारापुर में रहता है। विगत 16 अप्रैल को रात करीब 08:30 बजे वह अपने काम से किरता गया था। किरता मोड़ पर उसने अपनी स्कूटी संख्या जेएच 18 आर 8889 लॉक कर गांव के अंदर गया था। यह भी पढ़ें- कनौदी व मलहचक मोड़ के समीप से दो बाइक की चोरी आधे घंटे के बाद जब वह वापस आया तो देखा कि उसकी स्कूटी गायब है। उसने काफी खोजबीन की पर स्कूटी का कुछ पता नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.