अज्ञात व्यक्ति का शव किया गया बरामद
मोतिहारी, जुलाई 6 -- रक्सौल। बारा जिले के पचरौता नगरपालिका-1 अंतर्गत नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र में स्थित सीमा स्तंभ संख्या 363/30 के निकट जमुनिया नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, शव रविवार शाम सीमा स्तंभ से करीब 154 फीट पश्चिम-उत्तर दिशा में मिला। घटना की सूचना भारतीय सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) द्वारा दिए जाने के बाद बारा स्थित पुलिस चौकी पिपरपाती से पुलिस सहायक निरीक्षक समसुदिन मियां तेली के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित किया। जिला पुलिस कार्यालय बारा के एसपी नरेन्द्र कुंवर के नेतृत्व में जांच टीम तथा इलाका प्रहरी कार्यालय सिम्रौनगढ़ से पुलिस सहायक निरीक्षक आशिक चौधरी के नेतृत्व में एक अन्य टीम भी मौके पर पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.