लोहरदगा, मई 4 -- कुड़ू, प्रतिनिधि। एनएच-39 कुडू-रांची मुख्य पर कुड़ू थाना क्षेत्र चेटर मोड़ के नजदीक रविवार सुबह एक अज्ञात वृद्ध महिला सड़क किनारे घायल अवस्था में मिली। सूचना मिलते ही कुड़ू थाना प्रभारी अजित कुमार ने महिला को तत्काल कुड़ू अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह बीते करीब एक सप्ताह से सड़क किनारे व आसपास के गांवों में भटकती देखी जा रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी ने आमजनों से अपील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.