गौरीगंज, फरवरी 12 -- शुकुलबाजार। पाण्डेयगंज चौराहा स्थित सुबेहा रजबहा नहर की पटरी पर गुरुवार दोपहर एक अज्ञात वृद्ध महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब दो बजे महिला नहर पटरी के किनारे बैठी थी। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के गांवों और थानों में सूचना देकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.