मोतिहारी, मार्च 16 -- मोतिहारी। सदर अस्पताल में इलाजरत एक अज्ञात वृद्ध की सोमवार को मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि अज्ञात वृद्ध (60) वर्ष के शव का पोस्टमार्टम कराकर पहचान के लिए रखा गया है। बताया जाता है कि चोट लगने के कारण वृद्ध की मौत हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...