जहानाबाद, अप्रैल 24 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पलेया देवी मंदिर परिसर में एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया गया है। जब सुबह ग्रामीण लोग मंदिर परिसर में पहुंचे तो देख के बरामदे में एक आदमी पड़ा हुआ है। निकट जाकर देखा तो वह मृत था। उसकी उम्र करीब 70 साल होगी। वह लुंगी पहने हुए था। शरीर पर किसी तरह का चोट का निशान नहीं था। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर संप्रेषण तक उसकी पहचान नहीं हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.