उरई, मार्च 17 -- जालौन। लगभग दो माह पूर्व अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मृत्यु होने के मामले में बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी सचिन शिवहरे ने पुलिस को बताया कि उनके पिता विनोद कुमार बीती 15 जनवरी को रात करीब सात बजे जालौन की ओर से वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी बंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पिता की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में पिता की मृत्यु हो गई थी। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.