अज्ञात वाहन से टकराई बाइक, दो घायल
सिद्धार्थ, जून 19 -- बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर भदाव गांव के पास गुरुवार को अज्ञात वाहन और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि बाइक का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुद्धिखास निवासी जितेंद्र यादव (42) और अटल प्रजापति (38) बाइक से बिस्कोहर से अपने घर लौट रहे थे। भदाव गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के प्रभाव से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में बाइक चला रहे जितेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है।पीछे बैठे अटल प्रजापति के सिर में चोट आई है। दुर्घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.