मुजफ्फर नगर, मई 6 -- छपार रामपुर चौराहे के पास कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार दोस्त घायल हो गए, जिनमें एक की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई।हादसा रविवार सुबह रामपुर तिराहे पुलिस चौकी के निकट हुआ। 20 वर्षीय लक्ष्य पुत्र सन्दीप निवासी दुब्लधन थाना बेरी जिला झज्जर हरियाणा अपने तीन दोस्तों 24 वर्षीय रोहित पुत्र रामदिया, हिमांशु पुत्र वजीर व शिवम निवासी गण गांव सिवानी जिला झज्जर हरियाणा के साथ अपनी बलानो कार में हरिद्वार के लिए निकले थे। कार को लक्ष्य चला रहा था।जैसे ही ये लोग सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 से रामपुर तिराहा पुलिस चौकी के निकट पहुंचे तो अज्ञात वाहन चालक ने अनियंत्रित होकर कार में टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार भी घायल हो गए। चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुं...