सासाराम, मई 16 -- दावथ, एक संवादाता। थाना क्षेत्र के पंचकी व अहीर चवरी गांव के समीप डुमरांव लाइन नहर सड़क पर शनिवार को अज्ञात वाहन से कुचल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसरी ग्राम पंचायत के मुखिया संजय सिंह ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के अहीर चवरी गांव निवासी 29 वर्षीय जितेंद्र कुमार अपने बाइक पर सवार होकर नगर पंचायत कोआथ से घर लौट रहे थे। तभी डुमरांव लाइन नहर पर परमडीह-बिक्रमगंज सड़क नहर पर अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग निकला। जिसमें बाइक सवार जितेंद्र कुमार गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दावथ लाया। जहां जांच के क्रम में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजीयरा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया है। वहीं अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास...