अज्ञात वाहन से कुचल कर युवक की मौत
मोतिहारी, जून 11 -- चिरैया। ढाका -मोतिहारी मुख्य पथ में लालबेगिया स्थित सिकरहना नदी पुल पर किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही चिरैया पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। जिसका पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। क्योंकि उक्त शव की पहचान नही हो पाई है। जानकारी देते हुए पुअनि मधुकर कुमार ने बताया कि घटना देर रात को हुई है। घटना में शामिल वाहन भागने में सफल रहा है। जिसकी पहचान किया जा रहा है। मृतक के पॉकेट से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.