बरेली, फरवरी 21 -- फरीदपुर, संवाददाता। पैदल दावत खाने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। सीएचसी के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। फरीदपुर के ढकनी रजपुरी के 42 वर्षीय संत कुमार शुक्रवार देर शाम सराय गोटिया गांव में पैदल दावत खाने जा रहे थे। बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस संत कुमार को बेहोश हालत में सीएचसी लाई, जहां के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संत कुमार के दो बेटियां हैं। पत्नी लवली देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.