बरेली, मई 13 -- भमोरा। थाना मूसाझाग के गांव सकतपुर वेला निवासी शिवम् सक्सेना ने बताया कि उसके ताऊ राम निवास उम्र 42 वर्ष मंगलवार की सुबह अपनी बाइक से अंगुरी थाना सुभाष नगर निवासी अपने बहनोई सर्वेश सक्सेना के घर जा रहे थे। बरेली-बदायूं रोड पर ढाबे के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर पड़े, तब तक किसी अन्य वाहन का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया,उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घर वालों को सूचना दी। इंस्पेक्टर क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- महाराजगंज में वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.